फ़ोटो साभार- Pinkvilla

केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी भारतीय सेना और किसानों के नाम पर वोट बटोरने का काम करती आई है।

आज देश के किसानों को जहां भाजपा ने सड़क पर लाकर रख दिया है। वहीं देश के जवानों को फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं को सुरक्षा प्रदान करने का विकल्प बना दिया है।

सोशल मीडिया पर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसे पत्रकार विनोद कापड़ी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

इसे शेयर करते हुए विनोद कापड़ी ने लिखा है कि “देश के लिए लड़ने वाला सिपाही कार का दरवाजा खोल रहा है। सशस्त्र सेनाओं के साथ यह क्या हो रहा है।”

 

दरअसल फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को बीते साल मोदी सरकार द्वारा वाई प्लस सिक्योरिटी दी गई है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत कार में बैठने के लिए आगे बढ़ती हैं। तो सशस्त्र बल का सैनिक उसके लिए कार का दरवाजा खोल रहा है।

इस वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भारतीय सैनिकों को फिल्मी कलाकारों और राजनेताओं का नौकर बनाने की कोशिश की जा रही है।

आपको बता दें कि कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच शुरू हुई लड़ाई के बाद भाजपा द्वारा फिल्म अभिनेत्री को वाई प्लस सुरक्षा प्रदान की गई थी।

जब कंगना रनौत अपने हिमाचल प्रदेश के घर से मुंबई वापस लौटी थी। तो उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें कंगना सुरक्षा घेरे के अंदर चल रही थी।

कंगना रनौत को वाई प्लस सिक्योरिटी दिए जाने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं और कई फिल्मी कलाकारों ने इसका विरोध भी किया था।

भाजपा पर सवाल उठे थे कि देश की महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर पार्टी की समर्थक अभिनेत्री को वाई प्लस सिक्योरिटी देने से कुछ फायदा नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here