हाथरस मुद्दे पर अभिनेत्री कंगना राणावत की चुप्पी पर सवाल उठने लगे हैं।

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, क्या अब कंगना के मुंह में दही जम गया है।

उन्होंने कहा कि, दिन रात मुंबई पुलिस को कोसने के लिए जिनको Y+ security से नवाज़ा गया, जो ‘महिलाओं’ की ‘बुलंद आवाज़’ बनकर, मुख्यमंत्री और राज्य के बारे में आपत्तिजनक बयानबाज़ी कर रहीं थी, मीडिया की चहिति थी।

उनके मुँह में दही जम गया है क्या? उनका कोई ट्वीट भी नहीं दिख रहा हाथरस के मुद्दे पर।

दरअसल महाराष्ट्र सरकार और कंगना के बीच हुए विवाद में मीडिया ने कंगना को एक महिला के रूप में पेश किया था। जो अकेले सरकार से लड़ रही थी।

लेकिन वही महिला एक बेटी के साथ हुए बीभत्स गैंगरेप, हत्या और उसकी मौत पर चुप है।

अभी तक कंगना ने हाथरस की बेटी के लिए एक शब्द नहीं बोला है।

इसकी सबसे बड़ी वजह घटना प्रदेश में भाजपा का सत्ता में होना भी हो सकता है।

भाजपा शासित राज्य होने की वजह से आलोचना नहीं कर पा रही हों।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी कंगना और मीडिया पर सवाल उठाए थे।

उन्होंने कहा था कि, अवैध घर के कुछ हिस्से को गिराने पर हंगामा मचाने वाले आज खामोश क्यों है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here