azamgarh police
Azamgarh Police

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के जौहर पार्क में CAA और प्रस्तावित NRC के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस ने देर रात बर्बरता से लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज में कई महिलाएं घायल हो गयीं। ये लाठीचार्ज तब किया गया जब महिलाएं पार्क में बैठकर सरकार के इस नए कानून का विरोध कर रही थीं।

दिन में महिलाओं से जिलाधिकारी ने पार्क खाली करने को कहा जिस पर महिलाओं ने पार्क खाली करने से इंकार कर दिया। महिलाओं ने कहा की हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं और हम इसे जारी रखेंगे। रात तक पार्क में लगभग 300 महिलाएं इकठ्ठा हो गयीं।

देर रात प्रदर्शनकारी महिलाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें कई महिलाएं घायल हो गयीं। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे युवकों को महिलाओं को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का आरोप है की महिलाओं ने पुलिस पर पथराव किया पर प्रदर्शन करने वाली महिलाएं इस बात से इंकार कर रही हैं। पुलिस द्वारा इस तरह की लाठीचार्ज की घटना को कुछ दिन पहले लखनऊ के घंटाघर में भी देखा गया था। घंटाघर में भी प्रदर्शन कर रही महिलाओं के कम्बल और खाने का सामान पुलिस ने उनसे छीन लिया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की CAA और NRC के खिलाफ उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत देश भर में आंदोलन हो रहे हैं। इन आंदोलनों में CAA को वापस लेने की मांग की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here