
बीते कई दिनों से पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसके कारण देश में महंगाई भी बढ़ रही है। मध्यम और गरीब वर्ग के लोगों के घर का बजट पूरी तरह से हिल चुका है।
पेट्रोल डीजल के साथ-साथ सरसों के तेल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इस वक्त देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 से ऊपर जा चुकी है।
देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर मोदी सरकार एक बार फिर विपक्षी दलों के निशाने पर आ चुकी है। इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए आज कांग्रेस द्वारा पूरे देश के पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन किए जाएंगे।
इस मामले में कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल का कहना है कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा।
वहीँ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी के शिवकुमार ने भी ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला है।
उन्होंने लिखा है कि “बीजेपी ने 2021 में पेट्रोल के दाम 48 बार बढ़ाए हैं। मध्यम वर्ग के वेतन में कितनी वृद्धि हुई? न्यूनतम वेतन में कितनी वृद्धि की गई?
मनरेगा की मजदूरी में कितनी वृद्धि की गई? किसानों के एमएसपी कितनी बार बढ़ाए गए? यह भाजपा की दिनदहाड़े लूट है।”
The BJP raised petrol prices 48 times in 2021.
How many salary hikes did the middle class get?
By how much was minimum wage raised?
By how much were MGNREGA wages increased?
How many times were farmers’ MSPs increased?
This is daylight robbery by BJP. #Petrol100NotOut pic.twitter.com/7ztRcdqnC5
— DK Shivakumar (@DKShivakumar) June 11, 2021
आपको बता दें कि देश के कई हिस्सों में पेट्रोल की कीमत 100 के बाहर जाने पर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मोदी सरकार के खिलाफ 11 जून से राज्य में 100 नॉटआउट अभियान शुरू किया है।
यह अभियान 5 दिनों तक चलाया जाएगा। जिसमें कांग्रेस राज्य के पेट्रोल पंप पर सांकेतिक प्रदर्शन करेगी।
इस मामले में कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कोरोना प्रोटोकोल का पूरा पालन किया जाएगा।
कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का कहना है कि बीते 7 सालों में सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्स के जरिए लगभग 21 लाख करोड रुपए से ज्यादा की कमाई की है।
मोदी सरकार पेट्रोल पर टैक्स वसूल कर लोगों को लूटने का काम कर रही है।