महाराष्ट्र में पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर वसूली करने जैसे गंभीर आरोप लगाकर सियासी गलियारों में सनसनी मचा दी है।

भाजपा नेताओं द्वारा इस मामले में शिवसेना को सवालों के कटघरे में खड़ा किया जा रहा है। अब शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। जिसमें उन्होंने इस मामले पर भाजपा को घेरा है।

संजय राउत ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे को लेकर चल रहे सियासी घमासान पर कहा है कि महाराष्ट्र सरकार जांच के लिए तैयार है।

लेकिन अगर महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की कोशिश की जा रही है। तो मैं उन्हें यह कहना चाहता हूं कि जो भी ऐसा कदम उठा रहे हैं, उनके लिए है ठीक नहीं होगा।

चेतावनी भरे अंदाज में शिवसेना नेता संजय राउत ने यह भी कहा है कि जो लोग ऐसा करने का सोच रहे हैं, यह आग उन्हें भी जला देगी।

इसके साथ ही शिवसेना नेता ने यह भी कहा है कि जब तक का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हैं। तब तक सभी मामलों की जांच सही तरीके से ही की जाएगी।

दरअसल मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के कंधे पर रखकर बंदूक चलाई जा रही है। महाराष्ट्र के विपक्षी दलों पर संजय राउत ने लोगों को गुमराह करने का आरोप भी लगाया है।

बताया जा रहा है कि पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने इस मामले में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखने के बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख कर लिया है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाल सीबीआई जांच की मांग की है।

इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर के सीसीटीवी की जांच करने की मांग भी उठाई है।

पुलिस का दावा है कि राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख अपने घर पर ही पुलिस अधिकारी सचिन वाजे से कई बार मुलाकात कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here