
केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार के महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों की धज्जियां हर रोज उड़ाई जाती है। भारत, बच्चियों और महिलाओं के लिए कितना सुरक्षित देश है? ये हर रोज देश के कोने कोने से देखने को मिलता है।
देश का ऐसा कोई कोना नहीं है। जहां बच्चियों और महिलाओं के साथ घिनौने अपराध नहीं घटते। शर्मनाक बात ये है कि देश की सरकार चुपचाप बैठ कर तमाशा देखने का काम करती रही है।
इसी बीच भाजपा शासित मध्य प्रदेश से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक, मध्यप्रदेश के सीधी जिले में एक लड़की के साथ गैंगरेप कर उसे जिंदा जला दिया गया है।
पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है।
हालांकि अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। लड़की को जिंदा जला कर उसके शव को आरोपियों द्वारा नदी के किनारे फेंक दिया गया है।
इस मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस नेता रिया ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सवालों के कटघरे में खड़ा किया है।
कांग्रेस नेता रिया ने इस खबर को ट्वीट करते हुए लिखा है कि “क्या अभी भी महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी कुछ नहीं कहेंगी?
And still the women n child welfare minister @smritiirani won't say a word.??? https://t.co/2YkM5R8w9k
— Ria (@RiaRevealed) July 27, 2021
बता दें, हाल ही में भाजपा नेता स्मृति ईरानी को कैबिनेट विस्तार के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है।
गौरतलब है कि भाजपा शासित राज्यों में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। इस तरह की दिल दहला देने वाली रेप की घटनाएं हर रोज घटित होती है।
लेकिन महिला अपराध पर काबू पाने के लिए कभी भी सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।
इसके विपरीत भाजपा सरकारों द्वारा जनसंख्या को नियंत्रण में करने के लिए और हिन्दू-मुस्लिम विवाह को रोकने के लिए कानून बनाए जाने की कोशिश की जा रही है।