rohini singh
Rohini Singh

शाहीन बाग़ में बुधवार को एक अजीब वाकया देखने को मिला जब ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फॉलो किये जाने वाली गुंजा कपूर नाम की लड़की बुर्का पहनकर धरनास्थल पर पहुंच गई। जिसको वहां की महिलाओं ने पकड़ लिया। गुंजा शाहीन बाग़ विरोध प्रदर्शन का स्टिंग करने आई थी।

सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो खूब वायरल हो रही है। वीडियो में यह भी साफ़-साफ़ नजर आ रहा है कि जिस प्रकार से प्रदर्शनकारी महिलाओं ने इस युवती के साथ व्यवहार किया है वह काबिले तारीफ है। ट्विटर पर इस वीडियो को कुछ पत्रकारों ने रीट्वीट करते हुए महिलाओं की खूब तारीफ की है और उन्हें सलाम किया है।

पत्रकार रोहिणी सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि “शाहीन बाग़ की महिलाओं ने उस लड़की के साथ अच्छा व्यवहार किया है और उसे भीड़ हिंसा से बचा लिया है। यही अंतर है अमित शाह की रैलियों और शाहीन बाग़ के विरोध प्रदर्शन में।”

वहीँ एक और ट्विटर यूज़र ने लिखा है कि “शाहीन बाग़ की महिलाओं को सलाम, क्योंकि वो इतनी सजग और चौकस हैं। भाजपा ने इस प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए अपने आदमी भेजे थे, जिसको इन महिलाओं ने नाकाम कर दिया।”

बता दें कि शाहीन बाग़ प्रदर्शन में बुर्क़ा पहनकर पहुंचने वाली गुंजा कपूर एक यूट्यूबर है। उसे दक्षिणपंथी झुकाव के लिए जाना जाता है। वह यूट्यूब पर ‘द राइट नैरेटिव’ नामक एक चैनल भी चलाती है। सबसे दिलचस्प बात तो ये है कि उसके ट्विटर अकाउंट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फॉलो करते हैं और बीजेपी के कई बड़े नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें भी मिली हैं।

गूंजा कपूर की त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लब देब और भाजपा नेता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा के साथ एक पुरानी फोटो वायरल हो रही है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि धरना प्रदर्शन को बदनाम करने के लिए यह हिन्दू युवती गूंजा कपूर बुर्का धारण करके धरनास्थल पहुंची थी। बाद में दिल्ली पुलिस उसको पकड़कर थाने ले गई। गूंजा कपूर को भाजपा समर्थक भी बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here