mamata banerjee
Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर एक बार फिर ज़ोरदार हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी को फेंकू पार्टी की संज्ञा देते हुए कहा कि वो लोगों को धर्म के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है।

ममता बनर्जी ने बुधवार को बंगाल के नादिया जिले में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भाजपा फेंकुओं की पार्टी है। वह केवल फेक न्यूज देने में ही आगे रहती है। वह बंदूक और गोलियों से लोगों को धमकाकर, धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है।”

बनर्जी ने अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भी जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि यूपी के सीएम धार्मिक दंगे भड़काने वाला बयान दे रहे हैं। वे बोली के बदले गोली की बात कर रहे हैं। जो एक संवैधानिक पद पर रहते हुए एक असंवैधानिक बयान है।

उन्होंने अनुराग ठाकुर का नाम लिए बिना कहा कि “कैसे एक केंद्रीय मंत्री संवैधानिक पद पर रहते हुए असंवैधानिक बातें बोल सकता है।”

ममता बनर्जी ने देश में नागरिकता कानून लागू करने पर भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि “यह पार्टी देश में भाईचारा और आपसी सद्भाव को बिगाड़ने का काम कर रही है। भाजपा धर्म के आधार पर देश को बांटकर लोगों को बंदूकों और गोलियों से धमकाती है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here