
राजधानी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी ( BJP) के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ( Pravesh verma) फिर चर्चा में है।
इस बार वह दिल्ली सरकार के एक अधिकारी से बेहद शर्मनाक भाषा में बात कर रहे हैं।
दरअसल छठ पर्व पर यमुना में फैली गंदगी को लेकर भाजपा दिल्ली की केजरीवाल सरकार से सवाल पूछ रही है।
इसी का मुआयना करने पश्चिम दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा यमुना घाट पर पहुंचे थे।
उनके साथ भाजपा प्रवक्ता तेजिंदर पाल बग्गा सहित तमाम भाजपा नेता थे। वहीं दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी केमिकल डालकर यमुना में फैले झाग को साफ कर रहे थे।
सांसद प्रवेश वर्मा अधिकारी को देखकर गुस्से में गए उन्होंने अधिकारी से कहा- तू केमिकल डाल रहा है कल यहाँ लोग स्नान करेंगे? मै तेरा सिर पर डाल दूँ ये केमिकल ?
इतना ही नहीं सांसद ने अधिकारी को कई बार अपशब्द भी बोले। जबकि जल बोर्ड के अधिकारी लगातार केमिकल के बारे में बताते रहे।
सोशल मीडिया पर एक दूसरा वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें कुछ स्थानीय युवाओं से भाजपा नेताओं की तीखी बहस हो रही है।
स्थानीय युवा अधिकारी के समर्थन में आकर भाजपा नेताओं से सवाल पूछने लगते हैं इतना सुनकर सभी भाजपा नेताओं की बोलती बंद हो जाती है।
आपको बता देंकि, कुछ दिन बाद यमुना में छठ स्नान होना है। हजारों लोग इसी यमुना में स्नान करेंगे।