modi delhi election
Modi DelhiElection

8 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव हैं। भाजपा से लेकर आम आदमी पार्टी तक ने पूरा ज़ोर लगा दिया है। प्रचार करने के लिए पीएम मोदी भी मैदान में हैं। मंगलवार को पीएम की दूसरी और आखिरी रैली का आयोजन द्वारका में हुआ। इस रैली की एक ख़ास बात ये रही की रैली के पोस्टर से अमित शाह का फोटो नदारत था।

पोस्टर में पीएम मोदी, नए अध्यक्ष जे पी नड्डा और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का फोटो शामिल था। बहरहाल इस घटना को भाजपा की नई प्रचार नीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की दिल्ली के पिछले विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने 4 रैलियां की थीं और भाजपा को 3 सीटें हासिल हुई थीं। इस बार पीएम मोदी ने महज़ दो रैलियां की हैं। दिल्ली चुनाव में मोदी की द्वारका रैली उनकी दूसरी और आखिरी रैली थी। इस रैली में जनता भी कम शामिल हुई।

BJP का वादा- दिल्ली में 200 स्कूल, 10 नए कॉलेज खोलेंगे, लोगों ने पूछा- 6 साल में कितने बनवाए है?

बीच भाषण से लोग उठकर जाने लगे और जब उनसे जाने की वजह पूछी तो उन्होंने बताया की वो पीएम को देखने आये थे सुनने नहीं। ऐसे में पुलिस ने आगे बढ़कर लोगों को बैठाना शुरू किया फिर भी पंडाल पूरी तरह से भर नहीं सका।

दिल्ली में 8 फरवरी को चुनाव हैं। सभी पार्टियों ने अपना पूरा ज़ोर लगा रखा है। भाजपा ने अपने सांसदों को झुग्गियों में रहना का आदेश भी दिया है। आम आदमी पार्टी अपने 5 साल के काम को लेकर जनता के बीच है तो वहीं कांग्रेस शीला दीक्षित के किये कामों को गिनवा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा की 11 फरवरी को चुनाव के परिणाम किसके पक्ष में आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here