15 अगस्त को स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में अमृत महोत्स्व का आयोजन किया गया।

भाजपा द्वारा इस अमृत महोत्सव के दौरान तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भीड़ को इकट्ठा करने के लिए पेट्रोल की बोतलें फ्री में बांटने का ऐलान किया गया था।

ये खबर उत्तर प्रदेश के कौशांबी की बताई जाती है। जहाँ माहौल ये बन गया कि पेट्रोल की बोतलें पाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

खबर के मुताबिक, अमृत महोत्सव के दौरान भीड़ जुटाने के लिए भाजपा द्वारा पेट्रोल की बोतलें बांटी जा रही थी। उसे ज्यादा से ज्यादा हासिल करने के लिए लोगों में होड़ मच गई। वहां पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ गए।

इस मामले में पूर्व आईएएस अफसर सूर्य प्रताप सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि ‘जिन भक्तों को रु. 200/लीटर भी पेट्रोल से कोई फर्क नहीं पड़ता था, वे आज पेट्रोल की एक एक बोतल के लिए मरने मारने पर उतारू हैं।

भाजपा विधायक ने अमृत महोत्सव में भीड़ जुटाने के लिए पेट्रोल की बोतल फ्री में देने का लालच दिया, कौशाम्बी में ये दृश्य दिखा। भाजपा के दुर्दिन शुरू हो गए।

बताया जाता है कि भाजपा द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा में लोगों को शामिल होने के लिए पेट्रोल की बोतलें बांटे जाने का लालच दिया गया था।

उन्हें कहा गया था कि इससे तिरंगा यात्रा में शामिल होने वाले हर शख्स को एक-एक लीटर पेट्रोल की बोतल दी जाएगी।

जो लोग पेट्रोल की बोतलें लूटने का काम कर रहे हैं। यह सब भाजपा के कार्यकर्ता ही बताए जा रहे हैं। जिन्होंने तिरंगा यात्रा छोड़ कर पहले पेट्रोल लूटने का काम किया।

गौरतलब है कि बीते 2 महीनों से पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी की जा रही है। आज के समय में कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 से 105 प्रति लीटर के बीच चल रहे हैं।

ऐसे में आम जनता का जीवन काफी मुहाल हो गया है। लेकिन भाजपा इस मुद्दे पर बात करने तक को तैयार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here