5 राज्यों में होने वाले चुनाव में से केरल इकलौता ऐसा राज्य है। जहां इस वक्त वामपंथी सरकार है। केरल में 6 अप्रैल को मतदान होने वाला है।

केरल में इस बार सत्ता कायम करने को लेकर भाजपा काफी उम्मीदें जता रही है। लेकिन राज्य में इस वक्त स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत बन रही है।

माना जा रहा है कि केरल में सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा को काफी जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के नेता ओ राजगोपाल ने बड़ा बयान दे डाला है। जिसने पार्टी की चिंता बढ़ा दी है।

केरल से भाजपा के वरिष्ठ नेता ओ राजगोपाल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि यह राज्य देश के अन्य राज्यों से बिल्कुल अलग है। यहां पर ज्यादा शिक्षा होने की वजह से लोग भारतीय जनता पार्टी को वोट नहीं देते हैं।

दरअसल एक इंटरव्यू में भाजपा नेता से यह सवाल किया गया था कि हरियाणा और त्रिपुरा में भी पार्टी की पहले से कोई सियासी पकड़ नहीं थी। लेकिन वहां भी भाजपा ने अपनी सरकार बनाई है।

जिसका जवाब देते हुए भाजपा नेता ओ राजगोपाल ने कहा कि यहां के लोग ज्यादा तार्किक है और ज्यादा सोचते हैं।

दूसरी बात यह है कि केरल में 55 फ़ीसदी हिंदू और 45 फ़ीसदी अल्पसंख्यक हैं। ऐसे में केरल की तुलना किसी अन्य राज्य से नहीं की जा सकती। क्योंकि यहां की स्थिति बिल्कुल अलग है।

भाजपा नेता के इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने चुटकी ली है।

उन्होंने कहा है कि एक अधिकारिक भाजपा सूत्र ने यह स्वीकार किया है कि केरल के लोग भाजपा को इस वजह से वोट नहीं देते। क्योंकि वे ज्यादा शिक्षित और तार्किक हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी दावा किया था कि केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here