भाजपा शासित राज्यों में हर दिन महिला अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बाद अब हिमाचल प्रदेश से भी दिल दहला देने वाला ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां 32 साल की एक विवाहिता के साथ 7 लोगों ने गैंगरेप किया है।

बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बनाई गांव के पास महिला बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे लिफ्ट देने की बात कही लेकिन ये लोग लिफ्ट देने के बहाने से महिला को सलोल क्षेत्र के पास एक फार्म में ले गए।

यहां पर 7 लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि महिला द्वारा पुलिस में इन 7 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है।

पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। वही महिला के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया है कि फॉर्म में गैंगरेप के बाद पीड़िता को मैक्लोडगंज के एक होटल में ले जाकर फिर से रेप किया गया। पुलिस ने होटल मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में कांगड़ा के डीएसपी सुनील राणा ने कहा कि हमने सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। जानकारी मिली है कि महिला तीन बच्चों की मां है और पति से अलग रहकर उनका पालन-पोषण करती है।

इस मामले में कांग्रेस नेता अलका लांबा ने सोशल मीडिया पर भाजपा को घेरा है। अलका लांबा ने इस खबर को शेयर करते हुए लिखा- “काश हिमाचल की दूसरी बेटियों को भी भाजपा सरकार ने वाई प्लस सुरक्षा दी होती।”

गौरतलब है कि अलका लांबा ने मोदी सरकार के खिलाफ उस मामले में नाराजगी जाहिर की है। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को वाइ प्लस सिक्योरिटी दी गई है। जबकि देश की अन्य महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध के मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here