उत्तर प्रदेश के कानपुर में महिला द्वारा भाजपा के सेक्टर अध्यक्ष मनीष पांडे की चप्पलों से पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता कई दिनों से महिला को परेशान कर रहा था।

आरोप है कि सेक्टर अध्यक्ष ने बीच रास्ते महिला के साथ छेड़खानी की। आपको बता दें कि यह मामला कल्याणपुर के रावतपुर गांव का बताया जाता है।

भाजपा नेता पर ये आरोप लगाया गया है कि वह बीते एक महीने से इस महिला का पीछा कर रहा था। जब महिला ने इस बारे में अपने परिवार वालों को बताया तो परिजनों ने मिलकर भाजपा नेता को सबक सिखाया। महिला ने परिवार वालों के साथ मिलकर भाजपा नेता की चप्पलों और लात-घूसों से पिटाई की।

इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिटाई के बाद मनीष पांडेय को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

इस मामले में पुलिस ने कहा है कि अगर किसी तरह की शिकायत मिलती है तो मामले की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि महिलाओं और उसके परिवार ने भाजपा नेता का क्या हाल किया है। पहले बाइक पर बैठे भाजपा नेता मनीष पांडे को धक्का देकर गिरा दिया गया।

इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने मनीष को पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में दो महिलाओं को भी सैंडल से पिटाई करते देखा जा सकता है। आरोप लगाया गया है कि मनीष पांडेय राह चलते युवती से दोस्ती करने का दबाव बना रहा था।

इस मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए यूपी कांग्रेस ने लिखा कि “महिला से छेड़ खानी के आरोप में भाजपा सेक्टर अध्यक्ष की आज एक महिलाओं ने चप्पलों से पिटाई की। भाजपा वाले आखिर इन्हीं चीजों में क्यों आगे हैं?”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here