नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। कई जगह प्रदर्शन उग्र हो चुका है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में कैम्पस के अंदर दिल्ली पुलिस द्वारा छात्रों को पीटे जाने के बाद अब विश्वविद्यालयों में भी प्रदर्शन तेज़ हो गया है।
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद ने कैब, एनआरसी का विरोध करते हुए आंदोलन करने का ऐलान किया है। चंद्रशेखर ने ट्वीट करके बताया कि,
CAB पर बोले जीशान- मेरी माँ हिंदू हैं पिता मुस्लिम, ऐसा लगता है कोई मेरे मां-बाप में लड़ाई करवा रहा है
“संविधान विरोधी CAA,NRC के खिलाफ 20 दिसम्बर, शुक्रवार को 3 बजे पुरानी दिल्ली की जामा मस्जिद से संविधान की कॉपी हाथ मे लेकर जंतर मंतर तक पैदल मार्च करके जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठूंगा।”
संविधान विरोधी CAA,NRC के खिलाफ 20 दिसम्बर,शुक्रवार को 3 बजे पुरानी दिल्ली की जामा मस्जिद से संविधान की कॉपी हाथ मे लेकर जंतर मंतर तक पैदल मार्च करके जंतर मंतर पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठूंगा। यह धरना तब तक जारी रहेगा,जब तक ये कानून खत्म नहीं किया जाता है। जय भीम
— Chandra Shekhar Aazad (@BhimArmyChief) December 17, 2019
उन्होंने आगे कहा कि, यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक ये कानून खत्म नहीं किया जाता है।
बता दें कि चंद्रशेखर रविवार को जामिया के छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज के खिलाफ दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर छात्रों का साथ देने पहुंचे थे। वो लगातार कैब और एनआरसी का कड़ा विरोध कर रहे हैं।