भारतीय जनता पार्टी में ऐसे कई नेता मौजूद हैं। जिन पर दुष्कर्म और रेप के आरोप लग चुके हैं। कुछ नेताओं को आज भी पार्टी का संरक्षण मिला हुआ है। इसी बीच भाजपा शासित मध्यप्रदेश से भी 20 साल की युवती से गैंगरेप की खबर सामने आई है।

खबर के मुताबिक, मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में 4 लोगों ने 20 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप किया है। जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी का नाम भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष समेत चार लोगों ने एक युवती को किडनैप किया। जिसके बाद वह उसे गाड़ी में डालकर फार्म हाउस ले गए। जहां पर उसे 2 दिन रखा गया। युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उससे गैंगरेप किया गया।

20 फरवरी को इन चारों आरोपियों ने युक्ति को उसके घर के सामने फेंक दिया और उसके बाद वहां से फरार हो गए।

बेहोशी की हालत में ही युवती को परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। होश में आने पर युवती ने जैतपुर थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाशी शुरू कर दी है।

पुलिस ने जैतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी और उनके साथी राजेश शुक्ला, मुन्ना सिंह, मोनू महाराज के खिलाफ धारा 376, 242, 34 IPC के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

आपको बता दें कि शहडोल जिले के भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि गैंगरेप मामले में नाम सामने आने के बाद भाजपा नेता को जैतपुर मंडल अध्यक्ष पद से तुरंत प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा है कि भाजपा ऐसे आचरण और अपराध की कड़ी निंदा करती है। इसलिए पार्टी ने विजय त्रिपाठी की प्राथमिक सदस्य्ता को खत्म कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here