केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अयोध्या और कश्मीर में आतंकवाद के मुद्दे को अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल करती आई है। अब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी अपने फायदे के लिए इस तरह की गंदी राजनीति कर रहे हैं।

खबर सामने आई है कि जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में दो भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है।

खबर के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के 2 कार्यकर्ता अपनी सुरक्षा को बढ़वाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं का अपनी और ध्यान आकर्षित करने की कोशिश में खुद पर एक हमला करवाया।

इन दो भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम इश्फाक अहमद और बशारत अहमद बताए जाते हैं।

इसके साथ ही इनके दो निजी सुरक्षा अधिकारियों को भी सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से मजिस्ट्रेट ने इन्हें 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

इन दोनों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा झूठा दावा किया गया था कि उन पर कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों से हमला किया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता अशफाक अहमद को चोट भी लगी है।

इस मामले में शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए कहा था कि सुरक्षाकर्मी द्वारा भाजपा कार्यकर्ता पर गलती से गोली चलने की वजह से उन्हें मामूली चोट आई है। लेकिन जब आगे की जांच की गई। तो उसमें सामने आया कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आतंकी हमले का नाटक रचा गया था।

अशफाक अहमद, भाजपा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शफी मीर के बेटे हैं। इस घटना के बाद भाजपा ने मीर, उनके बेटे और बशारत अहमद को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ उनपर आगे की कार्रवाई के लिए जांच किए जाने के लिए कहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले बीते साल एक बीजेपी नेता तारिक अहमद मीर को कथित आतंकी लिंकअप होने के चलते गिरफ्तार किया गया था। जिस पर आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन को हथियार सप्लाई करने के आरोप लगे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here