suman haripriya
Suman Haripriya

कोरोना वायरस की दस्तक भारत में भी हो चुकी है। कल जयपुर और दिल्ली में दो मरीज पकड़े गए। आज नोएडा और आगरा में 8 लोगों को कोराना वायरस ने इंफेक्टेड बताया जा रहा है।

दुनिया में करीब 8 देश कोराना वायरस की चपेट में है। चीन में तो हाहाकार मचा हुआ है। इस वायरस से चीन में तकरीबन 3 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 80 हजार से ज्यादा मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं।

इस भयंकर बीमारी का इलाज अभी तक किसी देश के वैज्ञानिक नहीं निकाल पाए हैं लेकिन भारत में इसका इलाज असम की विधानसभा में बता दिया गया है।

दरअसल बीते रोज बजट सत्र में असम की भाजपा विधायक सुमन हरिप्रिया ने गाय के गोबर के फायदे गिनाते हुए बोला कि, गाय के गोबर और गौमूत्र से कोराना वायरस भी ठीक हो सकता है। भाजपा विधायक का ऐसा कहना अचरज नहीं लगता क्योंकि इससे पहले भी भाजपा नेता ऐसे बयान दे चुके हैं।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा तो गाय के गोबर की तुलना कोहिनूर से कर चुके हैं। अब इस विधायक ने इस भय़कर बीमारी का इलाज भी इस कोहिनूर में ढूंढ लिया तो कोई बड़ी बात नहीं है।

आपको बता दें कि, अगर नफरत के वायरस के बाद अगर कोराना वायरस से समय रहते निपटा नहीं गया तो देश एक बड़े संकट में पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर हालात खराब होंगे जिससे काफी नुकसान जनता को उठाना पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here