केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी देश की महिलाओं की सुरक्षा पर अक्सर दुहाई देती रहती है। सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे भी किए जाते हैं लेकिन भाजपा के कई नेता ही इस दावे को तार-तार कर देते हैं।

कई भाजपा नेता महिला अपराध में संलिप्त है। इसी बीच राजस्थान के उदयपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रताप लाल पर रेप के आरोप लगे हैं।

बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश के नीमच की रहने वाली एक महिला ने उदयपुर की गोगुंदा सीट से भाजपा विधायक प्रताप लाल गमेती पर रेप का आरोप लगा मामला दर्ज करवाया है।

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा विधायक ने उसके साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर कई बार उसका यौन शोषण किया है।

इस महिला ने उदयपुर के आईजी को इस संदर्भ में लिखित शिकायत दी है। जिसके बाद इस मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंप दी गई है।

महिला के मुताबिक, 3 साल पहले उसकी मुलाकात एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक से हुई थी। जिसके कुछ वक्त बाद इन दोनों में नजदीकियां बढ़ गई।

महिला का दावा है कि शादी का झांसा देकर भाजपा विधायक ने उदयपुर और नीमच में कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। जब भाजपा विधायक पर महिला ने शादी का दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गए।

आपको बता दें कि भाजपा विधायक प्रताप लाल शादीशुदा हैं और उनके 5 बच्चे भी हैं। वही पीड़ित महिला भी शादीशुदा है। बताया जाता है कि भाजपा विधायक पर जब से मामला दर्ज हुआ है। तब से उनका फ़ोन बंद है।

इस मामले में उनके करीबियों ने बताया है कि भाजपा विधायक जयपुर में विधानसभा की कार्यवाही की तैयारियों में व्यस्त हैं।

बता दें कि भाजपा विधायक प्रताप लाल से पहले कई अन्य भाजपा विधायकों के ऊपर भी महिलाओं से रेप और छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here