बीते दिनों शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत गाजीपुर बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत से मुलाकात करने पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। अब राज्यसभा सदन में भी शिवसेना नेता संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधा है।

राज्यसभा में शिवसेना नेता संजय राउत ने किसानों के मुद्दे को उठाते हुए कहा है कि 100 से ज्यादा किसान इस प्रकरण में तिहाड़ जेल में बंद है। जिन पर देशद्रोह का मुकदमा चल रहा है।

इसके साथ ही 100 से ज्यादा युवा लापता चल रहे हैं। अभी तक पुलिस उन्हें तलाश नहीं कर पाई है। पुलिस ने उनका क्या किया है। यह भी नहीं कहा जा सकता।

उन्हें मार दिया गया है या उनका एनकाउंटर कर दिया गया है। कुछ नहीं पता चल रहा। इस देश में जो लोग अपने हक के लिए लड़ रही हैं, वो देशद्रोही बन जाते हैं।

इस दौरान रिपब्लिक टीवी के संस्थापक पर तंज कसते हुए संजय राउत ने कहा कि देश में अगर कोई देश प्रेमी है। तो वह है अर्नब गोस्वामी। जिसके कारण एक शख्स ने आत्महत्या कर ली।

जिसने देश की सुरक्षा को खतरे में डाला। पुलवामा हमले के बाद बालाकोट स्ट्राइक की जानकारी पहले से ही रखने वाले अर्नब गोस्वामी देश प्रेमी है। वह भाजपा की शरण में है तो उसे सुरक्षा दी गई है। इसके ऊपर कोई बात नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा- भाजपा के ही नेता और कैबिनेट मिनिस्टर प्रकाश जावेडकर के बारे में जिस तरह से उसने व्हाट्सएप चैट में बातचीत की है। वह बहुत ही निंदनीय है। लेकिन भाजपा ने जिस तरह से अरनव गोस्वामी को शरण दे रखी है। उस पर पार्टी को शर्म आनी चाहिए।

इसके साथ ही संजय राउत ने फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्थन में बोलने वाली कंगना रनौत देशप्रेमी है।

बता दें, महाराष्ट्र सरकार के साथ कंगना रनौत के हुए विवाद के बाद भाजपा ने उन्हें वाई प्लस सिक्योरिटी दे रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here