पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार के बाद भी पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं। कई नेता पार्टी छोड़ कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

दूसरी तरफ से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी भाजपा पर काफी हावी हो रही है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की हार पर एक बार फिर ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर चुनाव आयोग ने भाजपा का साथ नहीं दिया होता। तो उनके राज्य में भाजपा 30 सीटों पर भी जीत नहीं हासिल कर पाती।

बता दें, इससे पहले भी कई विपक्षी नेताओं ने भाजपा और चुनाव आयोग के बीच सांठगांठ के आरोप लगाए हैं।

ममता बनर्जी का कहना है कि मैं किसी के कैरेक्टर पर व्यक्तिगत आलोचना नहीं करती। लेकिन मिदनापुर जिले का हर घर जानता है कि वहां क्या हो रहा है।

भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ मेरे बहुत अच्छे राजनीतिक संबंध रहे हैं। लेकिन मौजूदा भाजपा किसी भी नेता का सम्मान नहीं करती। उन्हें दूसरे राजनीतिक दलों के नेताओं से बात तक नहीं करनी आती।

ममता बनर्जी ने इस दौरान भाजपा पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल पर कब्जा करने के लिए भाजपा ने एसपी से लेकर डीएम तक का ट्रांसफर कर दिया।

जिस विधानसभा सीट से मैंने चुनाव लड़ा। वहां पर लोगों को धमका कर मुझे वोट ना देने के लिए कहा गया।

चुनाव के दौरान बीएसएफ और सीआरपीएफ ने लोगों के साथ मारपीट की। विधानसभा चुनाव के दौरान लोगों ने ‘खेला होबे’ को काफी सराहा है। अब हम खेला होबे दिवस मनाएंगे।

भाजपा की साजिशों को हम पूरा नहीं होने देंगे। हमारे राज्य में सब बराबर है। बंगाल को बांटने के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।

सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें पोस्ट कर बंगाल के बारे में झूठ फैलाया जाता है। बांग्लादेश और ब्राजील की हिंसा की वीडियो सांझा इसे बंगाल का बताया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here