मोदी कैबिनेट का विस्तार जल्द होने वाला है। जिसकी बीते दिनों से ही काफी चर्चा चल रही है। दरअसल मोदी कैबिनेट में होने वाले फेरबदल को लेकर कई नेताओं में उत्सुकता है।

माना जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में कई नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान का बड़ा बयान सामने आया है।

दरअसल मोदी कैबिनेट के विस्तार को लेकर चिराग पासवान ने एक भविष्यवाणी कर डाली है।

चिराग पासवान का कहना है कि जैसे ही केंद्र में मोदी कैबिनेट का विस्तार होगा। बिहार में जनता दल यूनाइटेड सबसे पहली पार्टी होगी जो एनडीए से अपना रास्ता अलग कर लेगी।

दरअसल चिराग पासवान ने कहा है कि मोदी कैबिनेट के विस्तार के बाद कई राजनीतिक दल टूटेंगे और छूटेंगे। लेकिन बिहार में सत्तारूढ़ सरकार को लेकर चिराग पासवान ने चौंकाने वाला दावा किया है।

उन्होंने कहा है कि बिहार की नीतीश सरकार डेढ़ दो साल से ज्यादा चलने वाली नहीं है।

गौरतलब है कि 14 जून को लोजपा के अंदर सियासी अंतर्कलह के बाद कुछ नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ विद्रोह छेड़ दिया था।

जिसके बाद बाकी सांसदों ने 17 जून को पटना में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें लोजपा के नेता और चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस को पार्टी का अध्यक्ष चुन लिया।

अब पशुपति पारस के मोदी कैबिनेट में शामिल होने की चर्चाएं चल रही हैं। जिसके चलते चिराग पासवान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर भाजपा को चेतावनी भी जारी कर दी है।

चिराग पासवान ने कहा है कि अगर पार्टी से निष्कासित सांसद पशुपति पारस को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी गई। तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

चिराग ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा, पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष में हूं। लोजपा मेरी पार्टी है, समर्थन भी मेरे पास है। मेरी अनुमति के बिना पार्टी के कोटे से किसी भी सांसद को मंत्री नहीं बनाया जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here