भाजपा शासित राज्यों में मोदी सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे की हर दिन धज्जियां उड़ाई जाती है। शर्मनाक बात ये है कि महिला अपराध में भाजपा के ही कई नेता और कार्यकर्ता संलिप्त हैं।

इसी बीच भाजपा शासित मध्यप्रदेश से भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुडी चौकानें वाली खबर सामने आई है।

खबर के मुताबिक, जबलपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेश के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज करवाया है।

पीड़िता ने भाजयुमो नेता पर आरोप लगाया है कि वह शादीशुदा महिला है और उसके पति की गैरमौजूदगी में राजेश ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

इसके साथ ही उसने उसका एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। जिसे दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है।

इस वीडियो की धमकी देकर भाजयुमो नेता राजेश पीड़ित महिला से 10 लाख रुपए की रकम मांग रहा है। लेकिन जब से पीड़ित महिला ने पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। तब से आरोपी फरार चल रहा है।

इस मामले में कांग्रेस नेता श्रीनिवास बी वी ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इस खबर को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पैट शेयर किया है।

कांग्रेस नेता ने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि भाजपा के ‘राष्ट्रवाद’ का नया चिराग:- जिसका सैनिक पति सीमा पर तैनात था, उसकी पत्नी के साथ लगातार बलात्कार कर ब्लैकमेल करता रहा BJYM का नेता !!!

आपको बता दें कि पुलिस से इस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित महिला का पति एक सरकारी मुलाजिम बताया जाता है। जो कि अक्सर शहर से बाहर ही रहता है।

साल 2019 में जब महिला का पति घर पर नहीं था तो भाजयुमो नेता राजेश ने महिला के घर जाकर उसके शरबत में नशीली चीज मिलाकर उसकी वीडियो रिकॉर्ड की थी।

भाजयुमो नेता से परेशान होकर महिला अपने पति के पास चली गई। लेकिन राजेश अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

वह महिला को फोन करके परेशान कर रहा था। यहां तक कि आरोपी ने महिला के पति को भी उसकी पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें भेज दी। इसके बाद ही पीड़िता के पति ने जबलपुर वापस आकर थाने में भाजयुमो नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here