असम विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रचार के लिए आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुवाहाटी पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने कामाख्या देवी मंदिर पहुंचकर देवी दर्शन किए। राहुल गांधी ने कामाख्या मंदिर में पूजा करने के बाद भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

दरअसल मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी एक अलग ही अवतार में नजर आए। माथे पर लाल टीका और गले में माला पहने हुए उन्होंने असम में सत्तारूढ़ भाजपा की सरकार की नाकामयाबियां गिनवाई।

राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने पांच गारंटी दी हैं और आप उन सबके के बारे जानते हैं। चुनाव में हमारा यही मेन मुद्दा है।

उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि हमने जहां पर भी जो वादे किए हैं। उन्हें पूरा किया है। हम भारतीय जनता पार्टी नहीं हैं।

छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में हमने किसानों से वादा किया था कि चुनाव में जीत के बाद कर्जा माफ किया जाएगा। इन दोनों राज्यों में कर्जा माफ किया गया है। इसके बाद पंजाब में भी कर्जा माफ किया गया है।

हम जो कहते हैं वह हमें जरूर करेंगे। कांग्रेस के एक वादे का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमने असम के चाय के बागानों में काम करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी 365 रुपए करने का वादा भी किया है।

राहुल गांधी दो दिवसीय असम दौरे पर आए हुए थे। लेकिन खराब मौसम की वजह से मंगलवार को वह हर राज्य में चुनाव प्रचार नहीं कर पाए।

लेकिन इस दौरान राहुल गांधी ने वीडियो संदेश के जरिए असम के लोगों तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की। आज राहुल गांधी असम में अपनी पार्टी के लिए जोरदार प्रचार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इस वक्त असम में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर भाजपा जमकर राजनीति कर रही है।

वहीं कांग्रेस ने दावा किया है कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनती है। तो नागरिकता संशोधन कानून को लागू नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here