तीनों कृषि कानूनों के विरोध में आज किसानों द्वारा बुलाये गए भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। जिन राज्यों में बीजेपी की सरकारें हैं वहां विपक्षी नेताओं को पुलिस गिरफ्तार कर रही है।

किसानों के ‘भारत बंद’ में हिस्सा लेने जा रहे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हिरासत में लिए जाने के बाद भीम आर्मी चीफ ने ट्वीट करके कहा कि, “भारत दोबारा से इमर्जेंसी के दौर में चला गया है आज हमारे अन्नदाता किसानों को हमारी जरूरत है लेकिन योगी सरकार की पुलिस ने मुझे सुबह से ही नजरबंद कर दिया है।”

विपक्षी दलों ने भारत बंद को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। देशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में इसका बड़े पैमाने पर असर दिखाई दे रहा है। कि जगहों पर सड़क, रेल यातायात को रोककर चक्का जाम भी हुआ है।

इलाहाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक दी। वहीं बंगाल, ओडिशा में लेफ्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रेल रोको अभियान छेड़ रखा है।

नेशनल हाईवे 9 को किसानों ने पूरी तरह से रोक दिया है। किसानों का कहना है कि, यहां से सिर्फ एम्बुलेंस को आने-जाने की इजाजत होगी।

किसानों का कहना है कि सरकार तीनो कृषि कानूनों को वापस ले वरना आगे आंदोलन और तेज होगा। पूरे देश में रेल यातायात को रोका जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here