raman singh
Raman Singh

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के निजी सहायक को नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के निजी सहायक ओपी गुप्ता पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप लगा है।

इस मामले की शिकायत के बाद बुधवार देर रात उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दुष्कर्म के आरोपी ओपी गुप्ता ने इस निर्लज घटना को नया रायपुर इलाके में अंजाम दिया है।

वहीं बताया जा रहा है कि नाबालिग पीड़िता ने बहुत हिम्मत जुटा कर एक एनजीओ के माध्यम से पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज़ कराई है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी ओपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल पीड़िता का पूरा परिवार बीजेपी के शासनकाल 2016 में ओपी गुप्ता से काम मांगने उसके घर पहुंचे थे। जिसके बाद ओपी गुप्ता ने इस नाबालिक लड़की को अपने घर पर काम के लिए रखा लिया। तब से रमन सिंह के निजी सहायक ओपी गुप्ता पर आरोप है कि उसने साल 2016 से लेकर 18 दिसंबर 2019 तक कई बार इस नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया है।

बता दें की देश में अभी बीजेपी की सरकार है और प्रधानमंत्री मोदी ‘बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ’ का नारा देते रहते हैं। लेकिन अभी हाल में ही इनके नेता और मंत्री को दुष्कर्म के आरोप में सज़ा मिली है। वहीं इनके कई मंत्री और नेताओं पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं और वे सभी जेल में बंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here