भारत की जीडीपी ( GDP) माइनस में चली गई है। अबतक कोरोना से सर्वाधिक नुकसान भारत को हुआ है।

केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन ने – 23.9 प्रतिशत जीडीपी बता दी है। हरतरफ मंदी और आर्थिक सुस्ती से लोग परेशान हैं।

ऐसे में भारत पर कोरोना का साया गहरा पड़ता नजर आ रहा है। ऐसा लगता है कि, सरकारी लापरवाही की वजह से कोरोना ने भारत में अपने पैर गहरे जमा लिए है।

वह ताली,थाली और मोमबत्ती से भागा नहीं बल्कि जम गया है।

विश्व में कोरोना मरीजों के मामले में भारत तीसरे नंबर पर है लेकिन नए केसों की ग्रोथ रेट पहले नंबर पर आ गई है।

आज कोरोना मरीजों की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। करीब 83.883 नए केस पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए है।

दुनिया में एक दिन में एक इतने केस किसी देश में नहीं आए हैं। हालांकि इस ग्रोथ रेट के बावजूद देश म़े अनलॉक की प्रक्रिया चालू है।

मॉल, शॉप खोलने के बाद मेट्रो खोलने की तैयारी चल रही है। देशवासी अपनी सुरक्षा खुद करें ऐसा कहती हुई सरकार प्रतीत हो रही है।

जब सरकार को सबकुछ लॉक करके कोरोना पर काबू पाना चाहिए था तब अनलॉक का प्रोग्राम चलाया जा रहा है।

दुनियाभर की नजरें भारत पर बनी हुई हैं। अर्थव्यवस्था और कोरोना से जंग दो मोर्चों पर सरकार कैसे लड़ेगी। यह देखना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here