देश में आई कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने करोड़ों लोगों कि जिंदगी पर ग्रहण लगा दिया है। इस खतरनाक संक्रमण से किसी भी वर्ग का इंसान बच नहीं पा रहा है।

देश में कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों के चौंकाने वाले आंकड़े हर दिन देखने को मिल रहे हैं।

अब खबर सामने आ रही है कि टेलीविजन पत्रकारिता जगत के जाने-माने पत्रकार रोहित सरदाना का निधन हो गया है। बीते कुछ दिनों से रोहित सरदाना की तबीयत खराब चल रही थी।

दरअसल वह कोरोना संक्रिमत में पाए गए थे। उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीँ पर उन्होंने अपनी आखिरी साँसें ली हैं।

कहा जा रहा है कि अभी सरदाना को हार्टअटैक आने की वजह से उनकी मौत हुई है। रोहित सरदाना की निधन की खबर सामने आते ही मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

इस मामले में पत्रकार रोहिणी सिंह ने आज तक न्यूज़ चैनल पर सवाल खड़े किए हैं। रोहिणी सिंह ने रोहित सरदाना के निधन पर दुख जाहिर करते हुए लिखा है कि

क्या आज तक न्यूज़ चैनल आप भी एग्जिट पोल कवरेज को रोकेगा ? कोरोना संक्रमण की वजह से न्यूज़ चैनल के स्टार एंकर का दुर्भाग्यवश निधन हो गया है।

आज तक न्यूज़ चैनल में बतौर एंकर काम कर रहे रोहित सरदाना की मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया है। आज तक न्यूज़ चैनल पर प्रसारित होने वाले शो ‘दंगल’ में रोहित सरदाना एंकरिंग किया करते थे।

पत्रकारिता जगत से जुड़ी कई बड़ी हस्तियों ने रोहित सरदाना के निधन की खबर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि ये बहुत ही दुखद खबर है।

उन्हें इस बात का बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है। मीडिया जगत से जुडी कई हस्तियां उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं।

रोहित सरदाना के निधन के बाद सबसे ज्यादा हैरानी भरी प्रतिक्रिया चैनल ‘आज तक’ की रही। जिसपर घंटे भर न तो कोई खबर दिखाई गई न तो किसी तरह की संवेदना व्यक्त की गई बल्कि टीवी चैनल पर एग्जिट पोल चलाया जा रहा था और वेबसाइट पर चटपटी खबरें लगाई जा रही थी।

इतनी बड़ी खबर के बाद इस तरह की संवेदनहीनता इस बात की पुष्टि कर देती है कि बाजारवाद में इंसानों के जीवन की कोई कीमत नहीं है। चाहे गुजर जाने वाला शख्स वही हो, जिसने अपने जीवन के कई साल उसी बाजार के सेट-अप में लगा दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here