बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा किसान आंदोलन के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक ट्वीट के लिए सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। पंजाब के किसानों के बाद अब हरियाणा की खाप पंचायतों ने कंगना रनौत के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

कंगना रनौत ने शाहीन बाग़ की दादी बिलकिस बानो का नाम लेते हुए किसान आंदोलन में शामिल हुई बुजुर्ग महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें 100 रूपये में उपलब्ध होने वाली महिला बताया था।

कंगना द्वारा की गई इस टिप्पणी को लेकर फिल्म अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कंगना रनौत को उसी के अंदाज में मुंहतोड़ जवाब दिया है।

अब हरियाणा की खाप पंचायतों ने खुलेआम कंगना को चेतावनी जारी कर दी है कि वह उनके राज्य में कदम रख कर दिखाएं।

इस मामले में अखिल भारतीय सर्वजातीय पुनिया खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता जितेंद्र छातर ने कंगना को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर हिम्मत है तो वह हरियाणा और इसके साथ लगते राज्यों में आकर दिखाएं।

कंगना द्वारा बुजुर्ग महिला पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा है कि कंगना की आने वाली हर फिल्म का विरोध किया जाएगा।

इसके साथ ही हरियाणा में कई जगहों पर उनके खिलाफ केस भी दर्ज करवाए जाएंगे। इससे पहले इस मामले में दिल्ली सिख गुरद्वारा मैनेजमेंट कमिटी ने भी कंगना रनौत को लीगल नोटिस भेजा है।

इसके अलावा कंगना रनौत के ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। गौरतलब है कि किसानों को लेकर करना पहले भी कई विवादित बयान दे चुकी हैं।

यहां तक कि उन्होंने किसानों को आतंकी करार दे दिया था। लेकिन इस बार प्रदर्शनकारी किसान महिलाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर पंजाब के लोगों में जिस तरह का गुस्सा देखने को मिल रहा है। ऐसा लगता है कि वह कम ना को माफ करने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here