दुनियाभर के कई जाने-माने सितारों ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया है। ग्लोबल सेलिब्रिटीज़ के इस समर्थन के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसान आंदोलन की गूंज सुनाई दे रही है। किसानों के प्रति भारत सरकार के रवैये पर सवाल उठने शुरु हो गए हैं।

वहीं केंद्र की मोदी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही बदनामी से बचने के लिए किसान आंदोलन के समर्थन में उतरीं ग्लोबल सेलिब्रिटीज़ के ख़िलाफ़ ट्विटर पर अभियान चलाया है।

सरकार ने ग्लोबल सेलिब्रिटीज़ के विरोध में #IndiaTogether और IndianAgainstPropganda जैसे हैशटैग की शुरुआत की है।

हैरानी की बात ये है कि सरकार के इस अभियान को भारत के कई जाने-माने कलाकारों का भी साथ मिल रहा है।

ऐसे ही कलाकारों में एक नाम बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का है। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर सरकार के पक्ष को आगे बढ़ाते हुए ट्वीट कर लिखा, “भारत या भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी झूठे प्रोपेगैंडा के चक्कर में न फंसें।

इस समय हमें एकजुट होने की ज़रूरत है। बिना किसी अंदरूनी लड़ाई के”।

अजय देवगन के इस ट्वीट पर पंजाबी सिंगर जैज धामी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने एक्टर को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, “चमचा! तुम्हारे लिए आराम से बैठकर ट्वीट करना कितना आसान है। अपने बुजुर्गों को उस ठंड में एक दिन के लिए भेजा और तब तुम्हें समझ आएगा कि वह किन हालात से गुजर रहे हैं!

दुखद यह है कि रिहाना जैसे ग्लोबल स्टार को आप लोगों को जगाना पड़ रहा है। #shameonyoubollywood”।

 

बता दें कि पॉप स्‍टार र‍िहाना ने मंगलवार रात को भारत के क‍िसान आंदोलन के समर्थन में एक ट्वीट किया था। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किसान आंदोलन की चर्चा होने लगी।

रिहाना के बाद कई ग्लोबल सेलिब्रिटीज़ ने किसानों के समर्थन में ट्वीट करने लगे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर मोदी सरकार की आलोचना होने लगी।

सरकार को इसी आलोचना से बचाने के लिए सरकार समर्थित भारतीय कलाकारों ने ग्लोबल सेलिब्रिटीज़ के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here