बुधवार से सोशल मीडिया पर #चाबी_वाला_नड्डा लगातार ट्रेंड हो रहा है। करीब 40 हजार ट्वीट अबतक हो चुके हैं। आइए आपको बताते हैं ये क्यों ट्रेंड हुआ। इसकी पीछे क्या वजह थी

कल 19 अक्टूबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ( Congress) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुना जाना था। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun kharge) और शशि थरूर दो लोग मुकाबले में थे।

वोटों की गिनती में मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए।

मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं। कर्नाटक के काफी कद्दावर नेताओं में उनको गिना जाता है।

कई बार विधायक, सांसद चुने गए। प्रदेश में मंत्री बने फिर केंद्रीय मंत्री बने।

कांग्रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे दलित चेहरा हैं। जो कि काफी कद्दावर माने जाते हैं।

खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा आईटी सेल से लेकर तमाम लोग ट्विटर पर एक ट्रेंड लेकर आ गए।

इस ट्रेंड को नाम दिया गया रिमोट_वाला_खड़गे। तमाम लोगों ने इसपर ट्वीट किए।

इसके जवाब में कांग्रेस सहित तमाम लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लेकर एक ट्रेंड कर दिया। इसे चाबी वाला नड्डा नाम दिया गया। जो कि अबतक ट्रेंड कर रहा है

आपको बता दें कि, भाजपा और कांग्रेस एकदूसरे पर रिमोट और चाबी का आरोप लगाते रहते हैं। कांग्रेस के हिसाब से भाजपा में लोकतंत्र नहीं उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष सिर्फ दो लोग चुनते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here