पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी मात देने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में सत्ता कायम करने की तैयारी कर रही हैं।

इस कड़ी में ममता बनर्जी ने हाल ही में दिल्ली दौरे के दौरान कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात भी की है।

माना जा रहा है कि ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सभी विपक्षी दलों को एकजुट कर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने की कोशिश में है।

इसी के चलते ममता बनर्जी विपक्षी पार्टियों के नेताओं से मुलाकात कर रणनीति बना रही है।

आज ममता बनर्जी ने असम के शिवसागर से विधायक अखिल गोगोई से भी मुलाकात की है। अखिल गोगोई असम के चर्चित और युवा नेताओं में से एक हैं।

अखिल कृषक मुक्ति संग्राम समिति के नेता अखिल गोगोई ने बताया है कि ममता बनर्जी ने उनसे मुलाकात कर राज्य में उन्हें पार्टी का नेतृत्व करने की पेशकश की है। इसके अलावा ममता बनर्जी ने उन्हें रायजर दल का विलय तृणमूल कांग्रेस में करने के लिए आमंत्रित नहीं किया है।

इसके अलावा अखिल गोगोई का कहना है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव 2024 में क्षेत्रीय दलों का गठबंधन हो सकता है।

जो कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगा। माना जा रहा है कि अखिल गोगोई ममता बनर्जी के ऑफर को स्वीकार कर सकते हैं।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के विरोधी पार्टी माने जाने वाले कांग्रेस केंद्र की सत्ता में भाजपा को हटाने के लिए तृणमूल कांग्रेस के साथ आ सकती है।

कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ साथ ममता बनर्जी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने ममता बनर्जी को हराकर राज्य में बहुमत से सरकार बनाने का दावा किया था। लेकिन जिस तरह से भाजपा की किरकिरी हुई है।

उसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हौसले और भी बुलंद हो गए हैं। अब वह केंद्र में थी भाजपा का खात्मा करने के लिए जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here