पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी और टीएमसी में तकरार बरकरार है। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बड़े-बड़े दावों का जवाब अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने अंदाज में दे रही हैं।

तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनने के बाद ममता बनर्जी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर होती हुई नजर आ रही है।

ममता बनर्जी ने भाजपा नेताओं पर उनके राज्य में आकर कोरोना संक्रमण फैलाने का आरोप लगाया। तो वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बीते साल इकट्ठे किए गए पीएम केयर्स फंड पर भी सवाल उठाया।

अब एक बार फिर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मोदी सरकार पर जमकर बरसी हैं। उन्होंने देश में आई कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में मोदी सरकार द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर कहा है कि पिछले 6 महीने से सरकार ने कोई काम नहीं किया है।

भाजपा के मंत्री पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज होने के लिए हर रोज बंगाल के दौरे कर रहे थे।

ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि हमारे राज्य के साथ ही इतना भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

भाजपा नेता बंगाल हिंसा को लेकर फर्जी खबरें और फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं। क्योंकि वह जनता द्वारा उनके खिलाफ सुनाएंगे। नतीजों को मानने के लिए तैयार नहीं है। मोदी सरकार के साथ रहा था ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर भी हमला बोला है।

ममता बनर्जी का कहना है कि चुनाव आयोग को खुद में सुधार करने की जरूरत है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने के केंद्रीय मंत्री प्रचार के लिए भेजें। उन पर कितने करोड़ों का खर्चा किया गया। यह मैं नहीं जानती।

लेकिन यहां पानी की तरह पैसा बहाया गया है। फिर भी राज्य की युवा पीढ़ी ने हमें वोट दिया है। राज्य के लोगों ने जनादेश के साथ हमें सत्ता में वापस चुना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here