
मणिपुर हिंसा को लेकर पडोसी राज्य मिजोरम में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। वहां सत्ताधारी दल एमएनएफ और विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मणिपुर घटना के प्रदर्शन को समर्थन दिया।
साथ ही इन पार्टियों ने अपने अपने पार्टी दफ़्तर को भी बंद रखा और सांकेतिक तौर पर मणिपुर में हो रहे हिंसा के खिलाफ अपना विरोध दर्ज़ कराया।
मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के बीच पिछले सप्ताह एक शर्मनाक घटना हुई। जिसमें दो आदिवासी महिलाओं को उन्मादी हिंसक भीड़ द्वारा नंगा कर उन्हें सड़क पर परेड करवाई गई।
इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ दक्षिणपूर्व सहित देश भर के अन्य जगहों पर मणिपुर घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
मणिपुर के पडोसी राज्य मिज़ोरम की राजधानी आइजॉल में भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। जहां पीएम मोदी से महिलाएं सवाल कर रही हैं।
मिजोरम की राजधानी में प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा- “मैं प्रधानमंत्री से देश की महिलाओं को प्राथमिकता देने के लिए आग्रह करती हूँ। पीएम मोदी बताएं क्या भारत में गायें महिलाओं से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं?”
आइजॉल में प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने मणिपुर की शर्मनाक घटना को लेकर पीएम मोदी से तीखे सवाल पूछे।
बता दें कि मणिपुर में अभी तक हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहां पिछले तीन महीने से जारी हिंसा में लगभग 200 लोगों की मौत हो चुकी है। और घायलों की संख्या भी 5000 से अधिक बताई जा रही है।
साथ ही मणिपुर में जारी भीषण गृहयुद्ध में 50,000 से ज़्यादा लोग अपना घर बार छोड़कर विस्थापित हो चुके हैं। मणिपुर हिंसा को लेकर देश सहित अंतराष्ट्रीय मंचों से केंद्र की मोदी सरकार की आलोचनाएं हो रही है।