देशभर में कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन को शुरू किया जा चुका है। दरअसल मोदी सरकार ने हाल ही में ऐलान किया है कि कोरोना वैक्सीन को भारत के लोगों को फ्री में लगाया जाएगा।

भाजपा द्वारा दावा किया जा रहा है कि दुनिया में अभी कोरोना का एक भी वैक्सीन नहीं आई है। जबकि भारत में 2 कोरोना वैक्सीन तैयार की जा चुकी है। जिसका श्रेय भाजपा ने देश के वैज्ञानिकों को दिया है।

भाजपा के फ्री कोरोना वैक्सीन कैंपेन की जहां पार्टी के नेताओं और भाजपा समर्थकों द्वारा तारीफ की जा रही है।

वहीं विपक्ष के कई नेताओं ने इसके विपरीत बयान दिए हैं। बीते दिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साफ कहा था कि वह भाजपा द्वारा बनाए गए इस कोरोना के टीके को नहीं लगाएंगे। क्योंकि उन्हें भाजपा पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है।

अखिलेश यादव के बाद अब भाजपा शासित राज्य मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी ऐसा बयान दे डाला है। जिससे लग रहा है कि भाजपा के नेता भी वैक्सीन लगवाने से बचते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां चल रही है। लेकिन मैंने ये तय किया है कि मैं अभी वैक्सीन नहीं लगवाउँगा। पहले बाकी के लोगों को लगे। फिर अपना नंबर आएगा। जिन्हें प्राथमिकता दी गई है। पहले उन्हें ही यह वैक्सीन लगाई जानी जरूरी है।

भाजपा की प्राथमिकता के तहत ये वैक्सीन सबसे पहले हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर, 50 से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों और गंभीर बीमारी वाले लोगों को लगाई जाएगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत में अभी दो कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है। जिनमें सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here