बीते महीने से ही पेट्रोल डीजल की बढ़ रही कीमतों ने आम जनता की परेशानियों को बढ़ाने का काम किया है। मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर बढ़ाए जा रहे टैक्स के कारण लोग पहले से ही परेशान चल रहे थे।

अब पेट्रोल के साथ साथ डीजल की कीमतें भी कई राज्यों में 100 का आंकड़ा पार कर चुकी है। डीजल की कीमतें बढ़ने से आमजन जीवन पर ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

क्योंकि डीजल की कीमतें बढ़ने के कारण ट्रांसपोर्टेशन महंगी हो रही है। जिससे बेसिक जरूरतों के चीजों के दाम बढ़ रहे हैं।

देश में बढ़ रही महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कई विपक्षी नेताओं ने मोदी सरकार को घेरा है। खास तौर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस मामले में कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साध चुके हैं।

एक बार फिर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “मोदी सरकार के विकास का ये हाल है कि अगर किसी दिन पेट्रोल-डीज़ल के दाम ना बढ़ें तो ज़्यादा बड़ी ख़बर बन जाती है!”

कांग्रेस द्वारा मोदी सरकार पर कोरोना महामारी के दौरान पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर देश में लूट मचाने का आरोप लगाया जा रहा है।

कांग्रेस द्वारा लगातार यह मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विराम लगा कर देश की जनता को राहत दी जानी चाहिए।

आपको बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बीते कई दिनों से उछाल का दौर चल रहा है। कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 107 रूपये प्रति लीटर भी जा चुकी है।

4 मई के बाद से अब तक देश में 27 बार पेट्रोल डीजल के दामों को बढ़ाया जा चुका है। जिसके पीछे केंद्र सरकार इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दामों के बढ़ने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लेती है।

बढ़ रही मंहगाई से परेशान लोग अब सोशल मीडिया के जरिये मोदी सरकार पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here