केंद्र की मोदी सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका की SPG सुरक्षा हटा ली है। हालांकि अब गांधी परिवार को सीआरपीएफ की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा दी जाएगी।

गांधी परिवार से SPG सुरक्षा हटाए जाने के बाद अब राहुल गांधी ने ट्वीट करके एसपीजी के जवानों को शुक्रिया कहा है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा- एसपीजी के मेरे सभी भाइयों और बहनों को धन्यवाद, जिन्होंने कई सालों तक मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए अथक प्रयास किया। आपके समर्पण, समर्थन, स्नेह के लिए धन्यवाद। यह सफर बेहद खास रहा है। बेहतरीन भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं।

बता दे कि मोदी सरकार ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की SPG सुरक्षा हटाने का फैसला लिया है। हालांकि दावा किया जा रहा है गांधी परिवार की सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। गांधी परिवार को अभी भी जेड प्‍लस सुरक्षा दी जाएगी। केंद्र सरकार ने सभी एजेंसियों की ओर से मिले थ्रेट इनपुट का हवाला देकर ये फैसला लिया है।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस की कार्यकारी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी को SPG सुरक्षा दी जाती है। अब नई व्यवस्था में एसपीजी की जगह जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी। कांग्रेस ने मोदी सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे एक साजिश करार दिया है। कांग्रेस का कहना है कि इस फैसले के पीछे आरएसएस की मंशा काम कर रही है।

इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा से भी एसपीजी सुरक्षा कवर हटाकर CRPF की ज़ेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी। गौरतलब है कि एसपीजी सुरक्षा काफी प्रशिक्षित इकाई है और ये सभी आधुनिक उपकरणों, वाहनों से लैस है। एसपीजी की टीम में स्नाइपर्स, बम निरोधक विशेषज्ञ भी होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here