दिल्ली के कैंट एरिया में 9 साल की दलित बच्ची के साथ हुए गैंगरेप और हत्या मामले में अभी तक किसी भी भारतीय जनता पार्टी के नेता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यहां तक की महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी इस मामले में चुप्पी साधे बैठी है। यह वही स्मृति ईरानी है जो निर्भया कांड पर तत्कालीन मनमोहन सरकार का सड़कों पर आकर विरोध कर रही थी।

कई विपक्षी नेताओं द्वारा भाजपा पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि बच्ची दलित समुदाय से ताल्लुक रखती थी। इस वजह से भाजपा नेताओं को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। जो भाजपा का दोगला चेहरा दर्शाती है। इस तस्वीर में भारतीय जनता पार्टी की कई महिला नेता ”हैंडलूम डे” मनाती हुई नजर आ रही है।

दरअसल दिल्ली हाट पर ”माय हैंडलूम माय प्राइड” नाम से एग्जीबिशन लगाया गया था। जिसे आईएनए द्वारा आयोजित किया गया था।

इस एग्जीबिशन में कई भाजपा नेता और केंद्रीय महिला मंत्री शामिल होने पहुंची थी। जहां वह खरीददारी करती हुई नजर आई। जिनमें हेमा मालिनी, मीनाक्षी लेखी और अनुप्रिया पटेल का नाम शामिल है।

इस मामले में राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के नेता प्रशांत कनौजिया ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है।

उन्होंने लिखा है कि “दिल्ली में 9 साल की वाल्मीकि समाज की बेटी के साथ इतना बढ़ा जघन्य अपराध हुआ। लेकिन यह लोग तो हैंडलूम डे का जश्न मना रहे हैं। दलित की बेटी थी जाने दिया गाय होती तो सड़के जाम होती।”

आपका बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में हुए इस गैंगरेप और हत्या मामले में कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है।

इनका कहना है कि जब भी दलित समुदाय की बच्चियां महिला के साथ ऐसा जघन्य अपराध होता है। तो भाजपा आरोपियों को सजा देने की जगह उन्हें बचाने का काम करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here