महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार पर गहरा सियासी संकट मंडरा रहा है।

दरअसल मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह द्वारा राज्य गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड रुपए की वसूली के आरोप लगाने के बाद महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार भाजपा के विरोध का सामना कर रही है।

ऐसी अटकले भी लग रही है कि महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार गिर सकती है। ऐसे में शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है।

बता दें, वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष ने संजय राउत से बातचीत की है।

शिवसेना नेता संजय राउत इन दिनों संसद सत्र के चलते दिल्ली में है। उन्होंने कहा है कि कुछ पुलिस अफसर भाजपा के साथ मिलकर उद्धव ठाकरे सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे हैं।

महाराष्ट्र की पूर्व इंटेलिजेंस प्रमुख रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद जब राज्य में ठाकरे की सरकार बनी थी तो विधायकों को बुलाकर भाजपा को समर्थन दिए जाने के लिए दबाव बना रही थी।

बता दें, पूर्व पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह के अलावा राज्य की पूर्व इंटेलिजेंस प्रमुख रश्मि शुक्ला की एक जांच रिपोर्ट भी सामने आई है।

जिसमें ये दावा किया गया है कि मुंबई में ट्रांसफर पोस्टिंग का एक बहुत बड़ा रैकेट चल रहा है।

संजय राउत ने इस मामले में चेतावनी भरे अंदाज में कहा है कि उद्धव ठाकरे की सरकार के खिलाफ जो लोग साजिश रच रहे हैं। उन अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये लोग किसी गलतफहमी में ना रहें कि ठाकरे सरकार कमजोर है। अभी तक इन लोगों को डिस्काउंट दिया जा रहा था। लेकिन अब हम इन्हें थोक के भाव बजा देंगे। तब इन्हें खुद ब खुद समझ आ जाएगा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे क्या चीज है।

इसका उदाहरण आप अतीत से ले सकते हैं। जिसने भी हमारी सरकार को समझने की भूल की। उन्हें अच्छा खासा सबक सिखाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here