महाराष्ट्र में इस वक़्त मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह मामले में भाजपा और शिवसेना के बीच ठनी हुई है। इसी बीच शिवसेना ने केंद्र में सत्तारूढ़ मोदी सरकार पर लोकतंत्र खत्म करने का आरोप लगाया है।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में कहा है कि दिल्ली हो या महाराष्ट्र भाजपा उपराज्यपाल के जरिए अपनी सत्ता चलाने की कोशिश में लगी रहती है। चाहे इसके लिए भाजपा को लोकतंत्र का गला ही क्यों ना घोंटना पड़े।

मोदी सरकार द्वारा लाए गए नए एनटीसी कानून पर भी शिवसेना ने बगावती तेवर दिखाए हैं।

उन्होंने कहा है कि मोदी सरकार दिल्ली की विधानसभा और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नजरअंदाज कर रही है। वह दिल्ली में उपराज्यपाल का शासन चाहते हैं।

अगर ऐसा ही करना था तो दिल्ली में विधानसभा और मुख्यमंत्री की क्या जरूरत है। वहां पर भाजपा को अपना मुख्यमंत्री बनाना चाहिए था। ताकि इस तरह के कानून लाने की जरूरत नहीं पड़ती।

शिवसेना ने सामना में यह भी कहा है कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है।

वहीं पर उपराज्यपाल द्वारा राज्य सरकारों के काम में रुकावट लाने की कोशिश की जा रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थन करते हुए शिवसेना ने कहा है कि दिल्ली में इस वक्त स्थिति यह है कि केजरीवाल सरकार जनता के लिए अच्छा काम करने की कोशिश कर रही है। लेकिन उपराज्यपाल द्वारा दिल्ली सरकार के काम में दखल दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह नई दिल्ली में सत्ता हासिल करने की तमाम कोशिशें की। लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। अब वह सत्ता हासिल करने का दूसरा हथकंडा अपनाने की कोशिश कर रहे हैं।

केंद्र शासित प्रदेश होने के कारण पहले ही मुख्यमंत्री के पास ज्यादा अधिकार नहीं है। अब एनटीसी जैसे कानून लाकर मोदी सरकार जनता द्वारा चुनी गई सरकार का अपमान कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here