संसद में आज मानसून सत्र खत्म होने के चलते सभी विपक्षी पार्टियों द्वारा सांझा मार्च निकाला गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकाले गए इस मार्च में कई राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए।

इस दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर सदन में सांसदों के साथ बदसलूकी किए जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह पर हमलाबोला है।

उन्होंने कहा है कि जब से अमित शाह ने गृहमंत्री संभाला है। उसके बाद से देश की राजधानी में ही घटी घटनाओं को देख लीजिए। देश की राजधानी में दंगे हो चुके हैं, वकीलों पर हमले हो रहे हैं। हिंसक घटनाएं घट रही हैं, दिल्ली में गैंगवार भी हो रहा है।

इस पूरे मसले पर भारतीय जनता पार्टी के ही नेता भड़काऊ नारे लगा रहे हैं। जिससे दंगा भड़क जाए और समाज को विभाजित किया जाए।

इस मामले में गृह मंत्री अमित शाह को संज्ञान लेना चाहिए। लेकिन उन्होंने भाजपा नेताओं को खुली छूट दे रखी है।

सवाल यह है कि गुनाह करने वाले लोग ही जब सरकार में बैठे हैं। तो किस तरह से ऐसी चीजों को रोका जाएगा। आम आदमी पार्टी के नेता का कहना है कि आप देश की जनता को मूर्ख समझने की गलती ना करें।

हर शख्स यह समझता है कि ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की वर्षगांठ पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में क्यों इतनी भीड़ इकट्ठा की गई? वहां पर ऐसे नारे क्यों लगाए गए?

इन लोगों ने 2 देशों के पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा है। पत्रकारों को भी धमकाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की प्रवृत्ति और सोच यही है कि देश में भड़काऊ भाषण देकर नफरत फैलाना और दंगे कराना।

इससे पहले ही आम आदमी पार्टी के नेता भाजपा पर हमले बोलते रहते हैं। संजय सिंह ने यूपी में सत्तारूढ़ योगी सरकार को भी चेतावनी दी है।

उन्होंने दावा किया है कि जब तक वह भ्रष्टाचारियों को जेल में नहीं भिजवाएंगे। तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

संजय सिंह का कहना है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश में चोरी और सीनाजोरी के फार्मूले पर चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here