आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज हाथरस में पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात करने पहुंचे थे। हाथरस से पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात करने के बाद वहां से वापस जाने के दौरान एक शख्स ने उन पर हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि इस शख्स ने आप नेता पर काली स्याही फेंकी।

आप नेता पर हमला करने वाला शख्स हिंदू संगठन से जुड़ा हुआ है। जिसका नाम दीपक शर्मा बताया जाता है। सोशल मीडिया पर इस घटना की वीडियो शेयर की गई है।

जिसमें देखा जा सकता है कि आप सांसद गांव के बाहर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान काली शर्ट पहने एक शख्स आता है और संजय सिंह पर काली स्याही फेंक देता है।

इस मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनपर स्याही फेंकने वाला भाजपा समर्थक है। अपने ट्वीट में उन्होंने तस्वीर शेयर की है। जिसमें आरोपी एडीजी प्रशांत कुमार के साथ नजर आ रहा है।

संजय सिंह ने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि “अब कुछ समझना बाक़ी है क्या? ये है वो आरोपी जिसने हमला किया साथ में हैं। ADG Law & Order प्रशान्त कुमार और पुलिस सुरक्षा में हम लोग थे। योगी जी अपनी काली करतूतों को काली स्याही के पीछे ना छिपायें सामने से गोली चलवाओ।”

आपको बता दें कि कई दिनों तक योगी सरकार द्वारा हाथरस को सील किए जाने के बाद शनिवार को यहां के रास्ते खोल दिए गए हैं।

जिसके बाद कई राजनीतिक पार्टियों के नेता पीड़ित परिवार से मिलने आए हैं। सबसे पहले पीड़ित परिवार के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मुलाकात की है।

कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने और उन्हें न्याय दिलाने की बात की है।

अब कुछ समझना बाक़ी है क्या? ये है वो आरोपी जिसने हमला किया साथ में हैं ADG Law & Order प्रशान्त कुमार और पुलिस सुरक्षा…

Posted by Sanjay Singh on Monday, October 5, 2020

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here