![Samajwadi](https://boltahindustan.com/wp-content/uploads/2018/11/Samajwadi-min-696x304.jpg)
देश में चुनाव करीब आते ही धर्म और जाति आधारित राजनीति शुरू हो जाती है। ऐसा करने में कांग्रेस से आगे बीजेपी रहती है चाहे वो राम मंदिर निर्माण करवाने का वादा हो या फिर गरीब जनता के अच्छे दिन लाने की।
इनमें से किसी भी वादों को पूरा करने में बीजेपी नाकाम रही, न ही पेट्रोल सस्ते हुए और न ही किसानों आत्महत्याएं रोकी।
बीजेपी की नीति पर समाजवादी पार्टी के नेता सुनील सिंह यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, बाँटो और राज करो की नीति पे हिन्दू-मुसलमान, श्मशान-कब्रिस्तान और सवर्ण-दलित के नाम पे समाज में नफ़रत का ज़हर घोलने वाले, भगवान राम के नाम पे ठगने वाले संघ-भाजपा के मक्कार अब वोटों के लिए हनुमानजी की भी जात बता रहे हैं! ऐसा ढोंगी पाखंडी बाबाओं ने प्रदेश को गर्त में पहुँचा दिया है।
बाँटो और राज करो की नीति पे हिन्दू-मुसलमान, श्मशान-कब्रिस्तान और सवर्ण-दलित के नाम पे समाज में नफ़रत का ज़हर घोलने वाले, भगवान राम के नाम पे ठगने वाले संघ-भाजपा के मक्कार अब वोटों के लिए हुनमानजी की भी जात बता रहे हैं! ऐसा ढोंगी पाखंडी बाबाओं ने प्रदेश को गर्त में पहुँचा दियाहै!
— Sunil Singh Yadav (@sunilyadv_unnao) November 28, 2018
भले ही सुनील सिंह यादव के शब्द बीजेपी के लिए तीखें हो मगर उनकी बात से इनकार भी नहीं किया जा सकता। क्योंकि मोदी सरकार ने अपने किये गए वादों को निभाने में नाकाम रही है।
मगर फिर भी बीजेपी नेताओं के कहना है कि देश विकाश रथ पर सवार है भले ही जनता को वो विकास रथ न देखें मगर देश में एक ऐसा विकास हो रहा जो जनता को नहीं बीजेपी नेताओं को ही दिख रहा है।