भारतीय जानता पार्टी (BJP) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कई भ्रष्टाचारियों और हत्यारोपी को टिकट दिया है। बीजेपी ने रविवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 52 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी।

इस लिस्ट में सबसे पहले और सबसे बड़ा नाम भानु प्रताप शाही का है। भानु प्रताप शाही 130 करोड़ रुपये के दवाई घोटाले के आरोपी हैं। इस घोटाले में सीबीआई और ईडी की चार्जशीट में शाही का नाम दर्ज है। झारखंड की मधु कोड़ा सरकार में भानु प्रताप शाही कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री थे।

ये दवाई घोटाला नेशनल रूरल हेल्थ के तहत वर्ष 2006 से 2008 के बीच का है। इस दौरान झारखंड में मधु कोड़ा की सरकार थी। इसी घोटाले के तहत भानु प्रताप शाही को 2011 में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन 2013 में शाही को जमानत पे रिहा कर दिया गया। वहीं शाही पर 4,000 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल रहने का भी आरोप है।

BJP ने झारखंड में दिया दागदार नेताओं को टिकट, एक पर 130 करोड़ के भ्रष्टाचार और दूसरे पर हत्या का है आरोप

भाजपा ने शशि भूषण मेहता को पांकी से टिकट दिया है। मेहता अपने ही स्कूल की शिक्षिका की हत्या के आरोपी हैं। ये दोनों ही नेता दूसरी पार्टियों से भाजपा में शामिल हुए हैं।

भ्रष्टाचारियों और हत्यारोपी को टिकट देने पर समाजवादी नेता अनिल यादव ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा-इसी झारखंड में चुनाव से पहले भाजपा ने दो अनमोल हीरे शामिल किए हैं एक पर सैकड़ो करोड़ के भृष्टाचार तो दूसरे पर अध्यापिका की हत्या का आरोप है। झारखण्ड वालों राम राज्य चाहिए तो जीता देना भाई!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here