प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी पर आपत्ति करने वालों की कोई कमी नहीं हो रही है। अब इस मामले पर बोलना शुरू किया अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने जो इन दिनों भोपाल कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह का प्रचार करने पहुंची हुई है।

स्वरा का मानना है कि भाजपा ने आतंक और हत्या की आरोपी को भोपाल से प्रत्याशी बनाया है, इसीलिए वह कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह का समर्थन करने आई हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हिंसा, जुर्म, आतंकवाद पाप है। और ये पाप कोई भी कर सकता है। हिंदू भी कर सकते हैं, मुस्लिम भी कर सकते हैं, करते हैं। ईसाई भी कर सकते हैं, किया है। बुद्धिस्ट भी कर सकते हैं और किया है। यहूदी भी कर सकते हैं और किया है। तो आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता है, मगर आतंकवादी का धर्म होता है।

RSS नेता ने पुलिस स्टेशन पर फेंका बम, स्वरा बोलीं- ऐसे आतंकवादी पर ‘पैलेट गन’ का इस्तेमाल कब होगा?

जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया क्या वो प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी मानती है। तो इस पर स्वरा भास्कर ने कहा कि हां, अगर प्रज्ञा ठाकुर अपने आपको हिंदू मान रही हैं और वह आतंकवाद की आरोपी हैं तो हां वो फिर एक हिंदू आतकंवाद आरोपी हैं।

स्वरा ने कहा कि जो पार्टी सबसे राष्ट्रवाद की बात करती थी उसने भोपाल जैसी जगह पर एक आतंक की आरोपी को टिकट दे दिया। क्या पता कल भोपाल में भी बम लगा दें जहां कई मस्जिदें है, तब क्या करेंगें?

स्वरा ने कहा कि ये धुर्वीकरण भी नहीं क्योंकि आतंकी हमले में सिर्फ एक धर्म का आदमी नहीं पार्टी हर मजहब का आदमी इसमें जान गवाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here