हाल ही में भाजपा शासित उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन हुआ है। भाजपा नेता त्रिवेंद्र सिंह रावत को कुर्सी से हटा कर अब तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री बना दिया गया है।

ऐसा करने के पीछे वजह यह बताई जाती है कि भाजपा त्रिवेंद्र सिंह रावत के काम करने के तरीके से नाखुश थी।

अब उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद तीर्थ सिंह रावत एक कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। जहां उन्होंने लड़कियों को लेकर विवादित बयान दिया है।

दरअसल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस दौरान कहा है कि लड़कियों द्वारा रिप्ड जींस पहनना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि लड़कियां अपने घुटने दिखा रही हैं। क्या यह सही है ?

हम यह सब पश्चिमीकरण की दौड़ के लिए कर रहे हैं। जबकि पश्चिमी दुनिया भारतीय संस्कृति का अनुसरण कर रही है। वे लोग अपना शरीर ढक कर रखते हैं और योग कर रहे हैं।

इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कटाक्ष किया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर लिखा है कि “उत्तराखंड के सीएम को लड़कियों के जीन्स पहनने से दिक्कत है। मुख्यमंत्री तो बन गए पर दीमाग अभी भी सड़क छाप है। वो दिन दूर नही जब जीन्स पहनने पर ये UAPA लगा देंगे!”

बताया जाता है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने यह कहा कि उन्होंने जब एक एनजीओ चलाने वाली महिला को रिप्ड जींस पहने हुए देखा तो वह चौंक गए।

अगर इस तरह की महिला समाज में दूसरे लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुलझाने के लिए जाएगी। तो इससे हमारे समाज में क्या संदेश जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमें अपने बच्चों को सही संस्कृति सिखाने की जरूरत है। क्योंकि यह सब घर से ही शुरू होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here