गौरक्षा और महिला सुरक्षा के दावे करने वाली भाजपा सरकार के राज में न तो महिलाएं सुरक्षित हैं और न ही गाय।

दिलचस्प बात ये है कि महिलाएं भी सड़कों पर सुरक्षित नहीं और गाय भी। हालांकि सरकार ने प्रदेश में बड़ी बड़ी गौशालाएं बनाने का दावा किया है। लेकिन ये गौशालाएं सिर्फ लोगों से पैसा बटोरने के लिए हैं। क्यूंकि गौशालाओं में गाय की हालत काफी खराब है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई थी। जिसमें गौशाला में मरी हुई गाय पड़ी थी। इस मरी हुई गाय को कुत्ते नोच रहे थे।

अब एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की एक गौशाला की खबर सामने आई है। जिसमें बताया जाता है कि गौशाला में रहने वाली 37 गाय मर गई हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए पत्रकर सचिन गुप्ता ने ट्वीट किया है। उन्होंने बताया कि “उप्र में बुलंदशहर जिले की गौशाला में 37 गाय मर गईं। अफसरों ने गड्ढा खुदवाकर उन्हें दबवा दिया। भाजपा विधायक संजय शर्मा धरने पर बैठे, तब जाकर यह बात डीएम को पता चली। जिसके बाद प्रधान, पशु डॉक्टर और एडीओ पंचायत पर FIR दर्ज हुई।”

इस मामले में बुलंदशहर के अनूपशहर से भाजपा विधायक संजय शर्मा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा विधायक गौशाला में एक साथ इतनी गाय मर जाने पर धरने पर बैठे हैं।

उन्होंने गौशाला में अव्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई। बताया जा रहा है कि रातभर भाजपा विधायक नगलकरण गौशाला के बाहर समर्थकों के साथ धरना पर बैठे रहे।

आपको बता दें कि गौशालाओं में लोग भारी मात्रा में दान देते हैं। इसके अलावा इन्हे सरकारी फंड भी मिलता है। लेकिन भ्रष्टाचार के चलते इस पैसों को गायों की देख रेख करने से हटकर अपनी जेबें भरने में लगाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here