उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को कई विपक्षी दलों का समर्थन मिल रहा है।

हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया है।

देश के कई विपक्षी दलों का मानना है कि भारतीय जनता पार्टी इस बार उत्तर प्रदेश में हारने वाली है और अगली सरकार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ही बनाएगी।

इस कड़ी में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी जुड़ गया है।

उन्होंने न्यूज़ 18 के चौपाल में न्यूज़ एंकर से बातचीत करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही बनेंगे। अगले साल प्रदेश में अखिलेश यादव की पार्टी ही सत्ता में आ रही है।

यूं तो जनता ही मालिक है। इसलिए जनता जो भी निर्णय लेगी। जिसको भी सरकार बनाने का मौका देगी। वही सरकार चलाएगा।

मुझे लगता है कि इस वक्त उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार के खिलाफ माहौल काफी खराब है। लोगों में उनके प्रति काफी गुस्सा है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह से मुलाकात भी की थी।

जिसके बाद इन दोनों राजनीतिक दलों के गठबंधन के कयास लगने शुरू हो गए हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

लेकिन माना यह जा रहा है कि आम आदमी पार्टी भी भाजपा को हराने के लिए अप्रत्यक्ष रूप से समाजवादी पार्टी को ही समर्थन देगी।

गौरतलब है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले ये कहा था कि वह उन राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार हैं जो भारतीय जनता पार्टी को हराना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here