भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे गुंडाराज की खबरें हर दिन देखने को मिल रही है। एक के बाद एक ऐसी कई घटनाएं घट रही है। जो योगी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।

सच्चाई तो यह है कि योगी सरकार के राज में भारतीय जनता पार्टी के नेता खुलेआम गुंडई पर उतर आए हैं।

यूपी के बलिया में घटी एक घटना इसका हालिया उदाहरण है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह ने एसडीएम और सीओ के सामने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। मौके पर मौजूद एसडीएम और सीओ वहां पर चुपचाप तमाशा देख रहे थे।

सरकारी अफसरों के सामने एक युवक के सीने में गोली मारकर भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह मौके से फरार हो गए हैं। यह मामला बलिया के रेवती थाने के दुर्जनपुर का है। मृतक का नाम जयप्रकाश पाल है।

भाजपा नेता धीरेन्द्र सिंह बलिया से विधायक सुरेंद्र सिंह के करीबी बताए जाते हैं। जिन्होंने हाल ही में हाथरस पीड़िता के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था।

इस घटना की एक वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए एबीपी के पत्रकार पंकज झा ने ट्वीट किया है।

उन्होंने वीडियो को शेयर कर लिखा है कि “यूपी में BJP नेताओं की गुंडागर्दी देखिए. बलिया से पार्टी के विधायक सुरेन्द्र सिंह के करीबी धीरेन्द्र सिंह ने SDM और DSP के सामने गोली मार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी।”

वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा नेता द्वारा युवक को गोली मारने के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

गौरतलब है कि योगी सरकार के राज में हिंदूवादी संगठनों और भाजपा समर्थकों की गुंडागर्दी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। यह लोग बेखौफ होकर छोटे बड़े अपराध को अंजाम दे रहे हैं। राज्य में अपराधियों के बीच पुलिस और कानून का डर खत्म हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here