देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की जमकर फजीहत हुई है। जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथरस मामले में स्मृति ईरानी की चुप्पी का विरोध कर रहे हैं।

हाथरस मामले को लेकर वाराणसी में आज स्मृति ईरानी का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। इस विरोध के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ”स्मृति ईरानी गो बैक” के नारे लगाए। इसके साथ ही स्मृति ईरानी के इस्तीफे की मांग की।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्मृति ईरानी के काफिले को ना सिर्फ काले झंडे दिखाए। बल्कि उनके सामने चूड़ियां भी लहराई।

आपको बता दें कि हाथरस गैंगरेप मामले में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं। जबकि साल 2012 में दिल्ली के निर्भया गैंगरेप कांड के दौरान स्मृति ईरानी ने तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार को चूड़ियां दिखाई थी।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस का जमकर विरोध किया था। लेकिन आज जब भाजपा केंद्र की सत्ता में बैठी है। तो देश भर में रेप और हत्या जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं। जिस पर स्मृति ईरानी समेत भाजपा के कई बड़े नेता चुप्पी साधे बैठे हैं।

इस मामले में कांग्रेस नेता अजय राय ने भाजपा सरकार और स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वीडियो को ट्वीट कर लिखा है कि “प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र बनारस में भाजपा सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री को काला झंडा और चूड़ियां देकर कांग्रेस के सिपाहियों ने हाथरस की घटना पर संवेदनहीनता और निष्क्रियता का कारण जानने की कोशिश की। मगर उन्होंने जवाब देने के बजाय भागना उचित समझा।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here